लखनऊ। शिया धर्मगुरु और हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम के वरिष्ठ उस्ताद आयतुल्लाहिल-उज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानी के निधन पर सर्वोच्च शिया धर्मगुरु (मरजा-ए-आला) आयतुल्लाहिल-उज़्मा सैयद अली हुसैनी सीस्तानी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
नजफ़-ए-अशरफ़ से जारी अपने शोक संदेश में आयतुल्लाह सीस्तानी ने कहा कि उन्हें इस महान आलिम-ए-दीन के इंतकाल की ख़बर अत्यंत रंज व ग़म के साथ मिली। उन्होंने कहा कि इमामत और अहल-ए-बैत (अ.स.) की विलायत के संरक्षण में मरहूम का ऊँचा स्थान सर्वविदित है। धार्मिक शिक्षा, उपदेश और समाज के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनकी अमूल्य सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
आयतुल्लाह सीस्तानी ने मरहूम के परिजनों, विशेष रूप से उनके सुपुत्रों, हौज़ात-ए-इल्मिया (धार्मिक शिक्षण संस्थानों) और दुनिया भर के अक़ीदतमंदों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने दुआ की कि ईश्वर दिवंगत धर्मगुरु को जन्नत में उच्च स्थान प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार व अनुयायियों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।
आयतुल्लाह सीस्तानी के इस शोक संदेश का अनुवाद व प्रकाशन उनके लखनऊ स्थित कार्यालय (शोबा इस्तिफ़्ताआत, दफ़्तर नुमाइंदगी, बाब-उन-नजफ़, सज्जाद बाग़ कॉलोनी) द्वारा जारी किया गया है।



