लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन सोहिल अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में बुधवार को विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रदेश और देश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय बनाते हुए जनसरोकारों से जोड़ने का संकल्प लिया।बैठक में प्रदेश प्रभारी रूबी खान तथा प्रदेश सह प्रभारी महमूद खान की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) शाहनवाज खान ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश चेयरमैन सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाया जाए तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाए।प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।प्रदेश सह प्रभारी महमूद खान ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, मसूद अहमद, अनीस अख्तर मोदी, प्रदेश महासचिव तौहीद नजमी, ओकाश अंसारी, तौफीक कुरैशी, शमसुल उमरा, प्रदेश सचिव संदीप, शबिउल हसन, जिलाध्यक्ष जुबैर खान, मोहम्मद इबरार, तालिब अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



