जनपद के ब्लॉक बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मोत्सव ऐतिहासिक भव्यता के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें ग्राम वासियों और मातृशक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
हेमलता पटेल के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्राम पंचायत में निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। प्रधान हेमलता पटेल की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। फूलों से सजी बाबा साहेब की झांकी और हाथों में नीले ध्वज लिए महिलाओं व युवाओं के जोश ने पूरे गांव को ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान कर दिया वहीं कार्यक्रम में वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने भी युवाओं के साथ बाबा साहेब को नमन किया ।
केक काटकर मनाया बाबा साहेब का जन्मोत्सव
शोभायात्रा के समापन पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहाँ ग्राम प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कांग्रेस और महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने सभी का मुँह मीठा कराकर भाईचारे और समानता का संदेश दिया। प्रधान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और शिक्षित बनने के संकल्प को दोहराया।
मातृशक्ति और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति
प्रधान हेमलता पटेल के साथ इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से रानी, सुमन, विजमा, कमला, सुरेश, शिवम सिंह,शिवा, गोपाल,धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, राहुल, रोहित, उत्कर्ष,शिवकरण, संजय, कमलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहीं।



