Sunday, June 7, 2026
No menu items!
spot_img

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश, 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विकास और सुशासन पर जोर

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में 256 करोड़ रुपये एवं करनैलगंज में 260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं सहित कुल 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया तथा स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता, दंगों और असुरक्षा का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी ने उत्सवों में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में अड़चनें पैदा की जाती थीं तथा दंगों का माहौल रहता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा मिला है।उन्होंने गोंडा जिले के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि पहले यह क्षेत्र पिछड़ेपन और उपेक्षा का शिकार था, लेकिन अब यहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज सहित अनेक शैक्षणिक संस्थान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में भी बिना भेदभाव युवाओं को अवसर मिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्तियों में गोंडा सहित आसपास के जिलों के युवाओं को भी रोजगार मिला है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब निवेश केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गोंडा जैसे जिलों में भी निवेश हो रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार के कारण उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और हर जनपद, तहसील, विकास खंड एवं ग्राम पंचायत तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि अब रामभक्त अयोध्या जा सकते हैं और यह वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि धार्मिक आस्था का सम्मान सुनिश्चित हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती, सौर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अच्छे प्रतिनिधियों के चयन से ही विकास संभव है और गलत चयन से विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है और सरकार लगातार नई परियोजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन में सुधार कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया तथा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें