लखनऊ: स्टूडेंट फर्स्ट (छात्र-उन्मुख), एआई-नेटिव और करियर रैडी प्रोफेशनल्स तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत बनाते हुए, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ ने 2026-28 के नए पीजीडीएम बैच के लिए 12-दिवसीय ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम (ओआईपी) सफलतापूर्वक पूरा किया। “जयपुरिया के साथ करियर के लिए तैयार रहें” (बी करियर रैडी विद जयपुरिया) थीम के तहत आयोजित इस प्रोग्राम में एकेडमिक ओरिएंटेशन, इंडस्ट्री से जुड़ाव, एआई-इनेबल्ड लर्निंग, अनुभव-आधारित गतिविधियाँ और सर्वांगीण विकास का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। इस प्रोग्राम ने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ मैनेजमेंट यात्रा शुरू करने में सक्षम बनाया और साथ ही उन्हें बिज़नेस के बदलते माहौल में सफल होने के लिए ज़रूरी ज्ञान, कौशल एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रेरित भी किया।
इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन, कैंपस टूर तथा छात्रों एवं अभिभावकों के लिए ओपन हाउस के साथ हुई, जहां उन्हें जयपुरिया के अकादमिक माहौल और छात्रों की अनुकूल संस्कृति को जानने-समझने का मौका मिला। नए बैच का स्वागत डायरेक्टर डॉ. सुषमा विश्नानी के साथ डॉ. हेमेंद्र गुप्ता (डीन – एकेडमिक्स), डॉ. रश्मि चौधरी (डीन – स्टूडेंट अफेयर्स) और डॉ. आरती चंदानी (डीन – रिसर्च) ने किया। उन्होंने छात्रों को संस्थान के अकादमिक दृष्टिकोण, रिसर्च इकोसिस्टम, सपोर्ट सिस्टम और लर्निंग फ्रेमवर्क के बारे में जानकारी दी। प्रोग्राम के दौरान छात्रों को करियर के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया। उद्घाटन सत्र में श्नाइडर इलेक्ट्रिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अंशुम जैन मुख्य अतिथि के रूप में और पीडब्ल्यूसी इंडिया के डायरेक्टर व जयपुरिया के पूर्व छात्र (बैच 1997-99) श्री अर्पण सान्याल माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपनी प्रेरणादायक बातचीत के ज़रिए उन्होंने छात्रों को परिस्थितियों के अनुसार ढलने, लगातार सीखते रहने और भविष्य के लिए तैयार लीडरशिप अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम के दौरान छात्रों को जयपुरिया के एआई-नेटिव लर्निंग इकोसिस्टम से परिचित कराया गया। एआई-केंद्रित सेशन, बुनियादी कोर्सवर्क और प्रोग्राम चेयर व फैकल्टी सदस्यों के साथ एकेडमिक्स, रिसर्च, एंटरप्रेन्योरशिप और करियर जैसे पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आकर्षण केन्द्र था 4 डी रीसेट (खुशी, मानसिक सेहत और भीतरी संतुलन के लिए एक जर्नल) सेशन, जिसे जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एकेडमिक्स डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) प्रभात पंकज ने आयोजित किया। दिलचस्प चर्चाओं और रोचक गतिविधियों के ज़रिए, इस सत्र ने छात्रों को विकास की मानसिकता अपनाने, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता विकसित करने और अपनी उम्मीदों को कॉर्पोरेट जगत की बदलती ज़रूरतों के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ अपनी पीजीडीएम यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। एकेडमिक ओरिएंटेशन के साथ-साथ, इस प्रोग्राम में उद्योग जगत के जाने-माने लीडर्स, खास पूर्व-छात्र और विषय विशेषज्ञ भी शामिल हुए। इनमें शामिल थेः श्री शाह अंबर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीडब्ल्यूसी इंडिया); श्री गंगा आर. गुप्ता (संस्थापक एवं सीईटो, फाइनैंसकार्ट डॉट कॉम); श्री सुप्रियो दासगुप्ता (हेड – एंटरप्राइज एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कंपास ग्रुप इंडिया); मिस भावना धवन (टैलेंट डायरेक्टर, नॉफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड); श्री अमित कुमार जेना (वाइस प्रेसिडेंट, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड); मिस ईशा बंसल (डायरेक्टर – टैलेंट एक्विजिशन, एस्केलेंट); और श्री रिकू आचार्य (पार्टनर और एसोसिएट डायरेक्टर, स्टैंडर्ड चार्टर्ड ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट)। छात्रों को रोचक सत्रों एवं पैनल चर्चाओं के ज़रिए, पर्सनल ब्रांडिंग, एआई-आधारित बदलाव, लीडरशिप, वर्कप्लेस के लिए ज़रूरी कौशल और उद्योग जगत की उम्मीदों के बारे में अहम जानकारी मिली। इस प्रोग्राम में टीमवर्क, व्यक्तिगत प्रभाविता, भावनात्मक कल्याण, विविधता, समावेशन, ज़िम्मेदार लीडरशिप और सामाजिक ज़िम्मेदारी जैसे विषयों पर विशेष सत्रों के ज़रिए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया गया। छात्रों को 1टू1 हेल्प के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विशेष सत्र तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मौका मिला। वहीं, एक्सिस बैंक के डीईआई विशेषज्ञ हरीश अय्यर जी ने छात्रों को सहानुभूति, सम्मान और स्वीकार्यता के ज़रिए समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम में बिजनेस ओरिएंटेशन प्रोजेक्ट भी शामिल था, इ समंच पर छात्रों को बिजनेस की समस्याओं हल करने के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग का शुरुआती अनुभव मिला। इसी क्रम में छात्रों को ‘तलाश 26 – खोज हुनर की’ के माध्यम से अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिला। उन्हें व्यवहारिक लर्निंग के द्वारा टीमवर्क, क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन जैसे कौशल सीखने को मिले, जो मैनेजर के लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं। प्रोग्राम के सफल समापन पर बात करते हुए, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की डायरेक्टर डॉ. सुषमा विश्नानी ने कहा, “ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम एक बदलावकारी यात्रा की शुरुआत है। हमारे छात्र अपने पीजीडीएम यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं, इस अवसर पर मैं उन्हें मुश्किलों का डटकर मुकाबला करने, प्रमाणिकता, निडरता और जिज्ञासा जैसे गुणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हूँ। ’’
करियर की तैयारी के बारे में बात करते हुए, श्नाइडर इलेक्ट्रिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अंशुम जैन ने कहा, “हालात के अनुसार ढलने की क्षमता और लगातार सीखते रहना आपकी सबसे बड़ी ताकत है। जिज्ञासु बने रहें, बदलाव को अपनाएँ और अपने विकास में निवेश करते रहें।” इसी बात को आगे बढ़ाते हुए, पीडब्ल्यूसी इंडिया के डायरेक्टर और जयपुरिया के पूर्व छात्र (बैच 1997-99) श्री अर्पण सान्याल ने कहा, “जयपुरिया में बिताया गया आपका समय ज्ञान, रिश्ते और अनुभव बनाने का एक मौका है जो आपके करियर को आकार देगा। हर मौके का पूरा फ़ायदा उठाएँ।”
प्रोग्राम का समापन बैटलज़ोन के साथ हुआ, जिसमें कई तरह की खेल गतिविधियों के ज़रिए टीम वर्क, खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया गया। अंत में आरंभ – फ्रेशर्स सेलेब्रेशन का आयोजन हुआ। जहां नए बैच के उत्साह, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास का जश्न मनाया गया। इसमें शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं और मिस्टर फ्रेशरश् आयुष सिंह व मिस फ्रेशरश् शालिनी सिंह को सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर यह आयेाजन जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ में 2026-28 बैच के लिए एक समृद्ध और बदलाव लाने वाले पीजीडीएम सफ़र की शुरुआत का प्रतीक था।



