Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img

नहर, बिजली और सड़क की समस्याओं को लेकर किसानों ने उठाई आवाज

हथगाम/फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हथगाम ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रजाबाद गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों और ग्रामीणों ने नहर, बिजली, सड़क और जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। पंचायत के बाद किसानों ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा।

किसान पंचायत में भाकियू (टिकैत गुट) युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विवेक सिंह मुख्य अतिथि तथा खागा तहसील अध्यक्ष सर्वेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान शेख ने की। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में नहरों की सफाई न होने और टेल तक पानी नहीं पहुंचने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही जर्जर विद्युत पोल और खराब लाइनों के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में हथगाम-आंबापुर मार्ग स्थित राजाबाग के पास नहर विभाग की पुलिया का निर्माण कराने, पलिया पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था में सुधार करने तथा विद्युत पोल और लाइनों को बदलने की मांग की गई। किसानों ने नहर की सफाई कराने और नहर का पानी टेल तक पहुंचाने की भी मांग उठाई। किसानों ने जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर पानी की टंकियों का सुचारु संचालन कराने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न मार्ग तथा सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने और खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। हथगाम-आंबापुर मार्ग पर राजाबाग पुलिया के पास लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए किसानों ने साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग भी की। किसान नेताओं ने कहा कि नहर, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण किसानों और ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यूनियन ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसान, यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें