Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_img

मोहर्रम के पहले दिन निकला पारंपरिक शाही जरी का जुलूस, मातमी धुनों से गूंजा पुराना लखनऊ

आवामी कवरेज न्यूज़ : लखनऊ में मोहर्रम के पहले दिन हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से पारंपरिक शाही जरी का जुलूस बड़े इमामबाड़े से निकाला गया। जुलूस रूमी गेट, घंटाघर होते हुए छोटे इमामबाड़े तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में शिया समुदाय के अकीदतमंद काले वस्त्र पहनकर शामिल हुए और इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में मातम किया।जुलूस में शामिल 8 ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, चार पीढ़ियों से मोहर्रम के जुलूस में शामिल हो रहा शंकर बैंड मातमी धुनें बजाता नजर आया। अकीदतमंद हरे, नीले और काले झंडे लेकर जुलूस के साथ चलते रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात रहे। पूरे जुलूस की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जिससे व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें