लखनऊ। भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी ‘लिबर्टी शूज़ लिमिटेड’ ने उत्तर प्रदेश की राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र हजरतगंज में अपने प्रतिष्ठित 427वें एक्सक्लूसिव शोरूम — ‘लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य शुभारंभ किया है। कंपनी की योजना देश के प्रमुख महानगरों में ऐसे मेगा शोरूम स्थापित करने की है, जहां उपभोक्ताओं को लिबर्टी के सभी प्रमुख सब-ब्रांड्स और नवीनतम उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल सकें।
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के सीओओ (Chief Operating Officer) श्री रमन बंसल ने कहा कि लखनऊ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि लिबर्टी को इस नवाबों के शहर में उपभोक्ताओं का भरपूर प्रेम और विश्वास प्राप्त हुआ है। इसलिए लखनऊ में इस मेगा शोरूम का शुभारंभ हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।”
आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का प्रतीक
बंसल ने ब्रांड की ऐतिहासिक विरासत को रेखांकित करते हुए बताया कि लिबर्टी वही ब्रांड है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज़ादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य में कंपनी ने ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी और आत्मनिर्भर उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतिदिन 50,000 जोड़ी जूतों का उत्पादन एक स्वदेशी भारतीय ब्रांड के रूप में लिबर्टी की उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब एवं रुड़की में स्थित हैं। इन अत्याधुनिक फैक्ट्रियों में रोजाना 50,000 से अधिक जोड़ी जूतों का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में भारत में लिबर्टी के 426 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक और 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का एक मजबूत नेटवर्क काम कर रहा है।
इस अवसर पर महादेव एंटरप्राइजेज के संचालक ने कहा कि लखनऊ के उपभोक्ता हमेशा बेहतरीन स्टाइल, आराम (कम्फर्ट) और वैल्यू फॉर मनी को प्राथमिकता देते हैं। लिबर्टी एक ऐसा भरोसेमंद ब्रांड है जो इन सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है। यहाँ महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चों के लिए रोजमर्रा के उपयोग, ऑफिस, त्योहारों और शादी-ब्याह जैसे हर अवसर के लिए सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं।
देशभर में खुलेंगे 25 और मेगा शोरूम
लिबर्टी के कंट्री सेल्स हेड श्री रामनाथ वर्मा ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि आने वाले समय में देश के विभिन्न शहरों में 25 नए प्रीमियम मेगा शोरूम स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सहूलियत के लिए लिबर्टी के प्रमुख सब-ब्रांड्स जैसे — Coolers, Leap7X, Healers, Fortune, Senorita, AHA और Prefect में अतिरिक्त कम्फर्ट एवं ड्यूरेबिलिटी (टिकाऊपन) तकनीक का उपयोग किया गया है, जो ग्राहकों को फुटवियर का एक नया और आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगे।



