लखनऊ /महाराजगंज। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन में बताया कि जनपद के यथार्थ पैलेस में संविधान बचाओ–पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष **विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती मुख्य अतिथि तथा पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने किया।
मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का मानना था कि सत्ता की मास्टर चाबी जब तक बहुजनों के हाथ में नहीं होगी, तब तक उनका वास्तविक उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण लागू कर पिछड़े और दलित समाज के लोगों के लिए जनप्रतिनिधि बनने का मार्ग प्रशस्त किया। यही सत्ता की मास्टर चाबी की ताकत है।
उन्होंने कहा कि वंचित समाज यदि अपना विकास चाहता है तो उसे सत्ता के केंद्रों और संसद में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। भारती ने कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने दलित एवं बहुजन समाज से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल ने कहा कि बाबा साहब ने ऐसे राजनीतिक नेतृत्व की कल्पना की थी जो समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के आंसू पोंछ सके।
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता निरमेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, प्रणय गौतम, अमरजीत साहनी, यज्ञदत्त पासवान, सुरेंद्र भारती, नरेंद्र भारती, मक्खू प्रसाद, गीता रत्ना पासवान, जिला महासचिव समसुद्दीन, रामचंद्र बौद्ध, डॉ. एस.एस. पटेल एवं पिंटू पासवान राष्ट्रीय सचिव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संतोष कृष्ण त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, समसूल हुदा, हीरालाल जख्मी, देवेंद्र प्रताप शाही, फिरोज आलम, इंदु गौतम, बाल गोपाल गौतम, अमीरुन निशा, राजाराम भारती, यज्ञदत्त पासवान, नरेंद्र भारती, राजा राम भारती, समसुल जोहा, सतपाल यादव, अनूप यादव एवं ओम प्रकाश यादव (गायक) सहित भारी संख्या में दलित, पिछड़े एवं बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।



