Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img

सपा कार्यालय में मनाई गई बीपी मंडल की जयंती

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के प्रणेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश यादव ‘पंचू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि अवधेश यादव पंचू ने जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवमनोनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, राजेंद्र वर्मा, मनोज यादव, रामकिशोर प्रजापति, श्रीकांत विश्वकर्मा, हीरालाल साहू, रईस अहमद, शेरा यादव, गार्गीदीन बाजपेई, धीरेन्द्र निषाद, सुहैल खान हेमू, प्रेम नाथ विश्वकर्मा, मोइन खान, अरुणेश पांडे, डीजी कुशवाहा, संगीता राज पासवान, एडवोकेट उदय राज लोधी, एडवोकेट अश्विनी यादव, आशीष नामदेव, महेंद्र निषाद, नरेंद्र प्रजापति, प्रदीप सोनकर, कालका प्रसाद, रमेश लोधी, विकास यादव, अच्छे लाल कश्यप, धर्मपाल निषाद, मलखान निषाद, सोनू यादव, पीयूष विश्वकर्मा, राम सिंह निषाद, सईद अहमद, अल्फाज खान, राम करन मौर्य, शिव प्रकाश पटेल, अक्षय सिंह, शिवाकांत यादव, आलोक यादव, सुखर मौर्य, विकास कुमार यादव, जयवीर सिंह यादव, मंहगू निषाद, दीपक राजपूत, राम सिंह निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें