Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

अभय प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में “ट्रैफिक की पाठशाला” का हुआ आयोजन, 

खागा/फतेहपुर। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा के तहत जिलाधिकारी फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री पंकज यादव के निर्देशानुसार तथा त्रिवेणी संगम हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज एवं अतुल यादव के मार्गदर्शन में सोमवार को अभय प्रताप इंटरनेशनल स्कूल खागा में प्रिंसिपल मृत्युंजय मिश्रा, डायरेक्टर लाल सिंह,पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर केके यादव, अभिजीत की उपस्थित में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत “ट्रैफिक की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपने मोटिवेशनल स्पीच में राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर एवं सुरक्षा प्रबंधक श्री फिरोज़ खान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात संकेतों, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति, लापरवाही एवं बिना हेलमेट वाहन चलाना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे तो बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं और अनमोल जीवन की हानि को रोका जा सकता है। इस अवसर पर मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतें तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण होती हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही यह संकल्प भी दिलाया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करेंगे।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण, दीपक कुमार, निलेश झा, शौर्य शुक्ला, श्रेया त्रिवेदी, निधि सिंह, सरिता सिंह, संदीप पांडे उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें