Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_img

ओडोमॉस ने शुरू किया ‘डेंगू मुक्त भारत’ अभियान, दिन में काटने वाले मच्छरों से बचाव पर जोर

लखनऊ। भारत के अग्रणी पर्सनल एप्लिकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड ओडोमॉस ने डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘डेंगू मुक्त भारत’ शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य मानसून के दौरान मच्छर जनित बीमारियों से बचाव और दैनिक सुरक्षा उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

 

अभियान के तहत स्कूलों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसकी शुरुआत लखनऊ के बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा में आयोजित विशेष जागरूकता सत्र से हुई, जिसमें 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

 

सत्र का संचालन श्रीआयु ज्वाइंट केयर के चिकित्सक डॉ. राजन वर्मा ने किया। इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर ब्यास आनन्द, कॉलेज के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल और प्रधानाचार्या भगवती भंडारी मौजूद रहीं।

 

डॉ. राजन वर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव की शुरुआत जागरूकता और नियमित सुरक्षा उपायों से होती है। उन्होंने बताया कि एडीज एजिप्टी मच्छर दिन के समय सक्रिय रहता है, इसलिए लोग यात्रा, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसके खतरे की चपेट में आ सकते हैं।

 

डाबर इंडिया के मार्केटिंग हेड, होम केयर वैभव राठी ने कहा कि डेंगू आज भी गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है और दिन में सक्रिय मच्छरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। वहीं, जनरल मैनेजर मार्केटिंग अमित गर्ग ने कहा कि मच्छरों से बचाव केवल रात तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। अभियान के जरिए लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें