Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
spot_img

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘वृक्षबंधन’

फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका, सदर, आईटीआई रोड, सिविल लाइन फतेहपुर में छात्राओं द्वारा ‘वृक्षबंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि जिस प्रकार भाई-बहन के रिश्ते में एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव होता है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया और फल देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके पेड़ बनने तक देखभाल करना भी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा समाज में वृक्षों के प्रति अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राओं के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षिका एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें