Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img

सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प होगा सिद्ध : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी और नवगठित मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि राज्य सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा और यह कार्यकाल जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बनेगा। उन्होंने माँ काली से राज्य की समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की।योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी मंत्री जन-सेवा को सर्वोपरि मानते हुए ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी के यशस्वी और लोक-कल्याणकारी कार्यकाल की कामना करते हुए ‘वंदे मातरम्’ का उद्घोष किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें