Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img

कोलकाता में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में शामिल हुए और पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह के दौरान मंच पर योगी आदित्यनाथ द्वारा सुवेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया था। उस अवसर पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी लिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें