लखनऊ: कांग्रेस की नीतियों में आस्था एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए रविवार को गोरखपुर, देवरिया एवं कन्नौज जनपदों के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिन्द मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।इस दौरान आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा, आईटी सेल के बलदेव सिंह सैंथवार सहित उनके दर्जनों साथियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।गोरखपुर से विक्रम सिंह, अंगद यादव, आकाश श्रीवास्तव, निशांत सिंह, आदर्श सिंह, मनोज सिंह, शुभम सिंह, विशाल सिंह, नवदीप सिंह, संजय सिंह और संतोष सिंह सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। देवरिया से नन्दू कुमार, मु. नदीम, आदित्य कुमार गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं कन्नौज से बृजेश यादव, हरिओम राजपूत, राधारमन एवं शिवम राजपूत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इससे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संघर्ष को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, उससे प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का संकेत मिलता है।उन्होंने दावा किया कि जनता का भाजपा और उसके सहयोगी दलों से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है तथा लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में आशा और विश्वास के साथ कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।



