Sunday, July 12, 2026
No menu items!
spot_img

द MSG फाउंडेशन द्वारा इमाम ज़ैनुल आबिदीन (अ.स.) की याद में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

लखनऊ :द MSG फाउंडेशन द्वारा बीमार-ए-कर्बला हज़रत इमाम ज़ैनुल आबिदीन (अ.स.) की याद में रायस मंज़िल, घंटाघर, लखनऊ में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ज़रूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वज़न परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना फ़ैज़ मशहदी साहब रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बुशरा रिज़वी (MBBS, Intern KGMU) एवं डॉ. मोहम्मद अनस (MBBS, General Physician) उपस्थित रहे।

मेडिकल कैंप में डॉ. मोहम्मद साद, डॉ. मोहम्मद अबूज़र, डॉ. मोहम्मद जमशेद, डॉ. तमजीद आरिफ एवं डॉ. ज़ुबिया आयशा ने अपनी चिकित्सीय सेवाएँ प्रदान कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया।

कैंप के सफल संचालन में उम्मे ऐमन, अंदलीब फ़ातिमा, बटूल रिज़वी, नबील अहमद, ज़हरा अली एवं रज़ा अब्बास ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन द MSG फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद सादिक़ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के ज़रूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और इंसानियत की ख़िदमत के संदेश को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा दुआ की गई कि अल्लाह तआला सभी की सेवाओं को अपनी बारगाह में क़ुबूल फ़रमाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें