Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_img

धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर भड़की सपा, हजरतगंज थाने में दी FIR दर्ज करने की तहरीर

लखनऊ : बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की।

सपा के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव की अगवानी में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी। प्रवेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है। इस बयान से देश और दुनिया में भगवान कृष्ण को मानने वाले करोड़ों लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि पुलिस तुरंत धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। समाजवादी पार्टी ने इस पूरे मामले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें