Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में ELECRAMA 2027 का रोडशो आयोजित, पावर सेक्टर के दिग्गज एक मंच पर जुटे

लखनऊ। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘इलेक्रमा 2027’ का रोडशो (प्रीव्यू) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिकल और पावर सेक्टर के प्रमुख उद्यमियों, विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और ऊर्जा परिवर्तन (एनर्जी ट्रांजिशन) की संभावनाओं पर गहन मंथन हुआ।

IEEMA द्वारा आयोजित होने वाला ‘इलेक्रमा 2027’ आगामी 20 से 24 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इस बार की थीम ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ आई’ रखी गई है।

IEEMA के प्रेसिडेंट (इलेक्ट) एवं इलेक्रमा 2027 के चेयरमैन हरटेक सिंह ने बताया कि इलेक्रमा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो है, जो वैश्विक नवाचार और भारतीय उद्योग की क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IEEMA के उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर भारत की मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए लखनऊ प्रीव्यू एक अहम कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि जर्मनी इस आयोजन में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हो रहा है, जिससे भारतीय उद्योग को वैश्विक बाजारों में नए अवसर मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस 5-दिवसीय विशाल आयोजन में 1,100 से अधिक प्रदर्शक कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 5 लाख आगंतुकों के पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 25 हजार से अधिक B2B बैठकें होंगी तथा 500 से ज्यादा विदेशी खरीदार हिस्सा लेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें