Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
spot_img

बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत, कई घायल

प्रेमनगर / फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों और कार चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रेमनगर कस्बे की ओर से एक कार तेज रफ्तार में कौशांबी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल आ गई। गौती मोड़ के पास दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार के अगले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मोहम्मदपुर गौंती गांव के रहने वाले थे और अफोई की ओर से अपने घर लौट रहे थे। वहीं कार चालक कानपुर से कौशांबी के कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदपुर गौंती मोड़ के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में बाइक पर दो लोगों के सवार होने की बात सामने आई है, हालांकि घायलों की स्थिति और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें