Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में शहीद आयतुल्लाह अली खामेनाई की याद में दो दिवसीय सेमीनार आयोजित

लखनऊ। गोलागंज स्थित देश की मशहूर संस्था तंज़ीमुल मकातिब में आयोजित आगामी 16 और 17 मई को दो दिवसीय सेमीनार शहीद आयतुल्लाह अली खामेनाई को लेकर संस्था के सेकरेट्री मौलाना सय्यद सफी हैदर साहब ने पत्रकार वार्ता कर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, मौलाना ने आगे बताया कि इज़राईल के हमले में शहीद आयतुल्लाह अली खामेनाई की याद में सैकड़ों कार्यक्रम एवं मजालिस हो रही है लेकिन यह कार्यक्रम थोड़ा अलग हट कर रखा गया है शहीद आयतुल्लाह पर उनकी याद में दो दिवसीय सेमीनार उनके जीवन के हर पहलु पर रौशनी डाली जायगी इस कार्यक्रम में देश के उलमा ए किराम के अलावा देश के मशहूर पत्रकार बुद्धजीवी सभी धर्मों के धर्म गुरु भाग ले रहे हैँ ।

जिसमें आयतुल्लाह अब्दुल मजीद हकीम इलाही,मौलाना सय्यद कल्बे रूशैद,मौलाना कलीम अशरफ़ जाएसी, पंडित विजय शर्मा, सरदार परमजीत सिंह, भंते दीपांकर जी, माहराज सुशील जी, पॉस्टर शिबू थॉमस, सरदार प्रितपाल सिंह सलूजा,डॉ. कुलदीप भार्गव, सय्यद आसिम वक़ार,क़ुर्बान अली, डॉ लक्ष्मण सिंह, डॉ. ग्रीश शर्मा, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, सोशलिस्ट लीडर संदीप पाण्डेय, पूर्व जज बी डी नक़वी, प्रोफ़ेसर नदीम अशरफ़, डॉ. सुनीलम जी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डे जी, मौलाना सय्यद काज़िम मेंहदी, मौलाना सय्यद शाबिउल हसन, मौलाना शमीमुल हसन आदि के आने की स्वीकृति प्राप्त होगई है। पत्रकार वार्ता में संस्था के सेकरेट्री के अलावा मौलाना सय्यद मुमताज़ जाफ़र एवं मौलाना तहज़ीबुल हसन मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें