Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_img

प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मौदहा। यूथ कांग्रेस में संगठनात्मक विवाद का मामला सामने आया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में मौदहा कस्बा निवासी विवेक चंद्र, जो वर्तमान में हमीरपुर जनपद के यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष थे, ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2024 में आईवाईसी द्वारा हुए संगठनात्मक चुनाव में उन्होंने 500 मतदाताओं में से 400 मत प्राप्त कर विजय हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दीपक शिवहरे, प्रदेश महासचिव एवं संगठन मंत्री प्रद्युमन सिंह द्वारा लगातार मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर उन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इस्तीफे में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और नेतृत्व के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हैं तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा तथा सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति विश्वास और सम्मान प्रकट करते हुए आभार जताया है।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक चंद्र ने अपना इस्तीफा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य उत्तर प्रदेश प्रभारी मितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश महासचिव एवं संगठन मंत्री प्रद्युमन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा को भेजा है।

संगठन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें