Thursday, June 4, 2026
No menu items!
spot_img

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों की समीक्षा, महापौर ने सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के तहत महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-5 कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, नाला-नाली सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण, स्ट्रीट लाइट, राजस्व वसूली तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पार्षद पीयूष दीवान, जितेंद्र सिंह ‘जीतू’, नरेंद्र कुमार, नामित पार्षद संतोष सिंह बलखंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी विनीत सिंह, जीएम जलकल कुलदीप सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।महापौर ने निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।मानसून की तैयारियों की समीक्षा करते हुए महापौर ने नालों, नालियों और चैंबरों की सफाई समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने जलभराव संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक संसाधनों और मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उसकी नियमित समीक्षा भी की जाए।महापौर ने सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नागरिकों की सुविधा के लिए प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।बैठक के अंत में महापौर ने अधिकारियों को स्वच्छता, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा अगली समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और सभी अधिकारियों को इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें