Friday, August 28, 2026
No menu items!
spot_img

एमएलएम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

प्रेमनगर/फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व एमएलएम पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर घोष में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का संदेश दिया। छोटे-छोटे बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

राखी बांधने के दौरान छात्राओं ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया। बच्चों ने रक्षाबंधन के इस पर्व को उत्साह और खुशी के साथ मनाया। विद्यालय की प्रबंधक ज्योति मौर्य ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधने और पर्व की खुशियां साझा करने का आनंद लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्रबंधन समिति के लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें