Monday, September 21, 2026
No menu items!
spot_img

बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक, इन्हीं की रोशनी से मिलेगा उजाला : आनंद मिश्र

खागा/फतेहपुर। ऐरायां ब्लॉक सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खागा की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें ऐरायां, धाता, विजयीपुर और हथगाम ब्लॉक के विभिन्न गांव-कस्बों से पहुंचे पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में आधुनिक पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और ग्रामीण पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवशरण बंधु, रामनारायण विश्वकर्मा और केदारनाथ शुक्ला सहित सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय व अमित मिश्र ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की जमीनी आवाज है। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पत्रकारों को निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आनंद कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवा पत्रकारों से वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों से सीख लेने की अपील करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों की बातों और उनके अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। “बुजुर्ग पत्रकार हमारे दीपक हैं, इन्हीं की रोशनी से पत्रकारिता को उजाला मिलेगा।” हथगाम से पहुंचे राजेश यादव और बच्छराज मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली समस्याओं को बैठक में रखा। वहीं पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न सुझाव दिए। तहसील इकाई ने सुझावों पर आगामी बैठक से पहले आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वेबसाइट के माध्यम से प्रदेशभर के ग्रामीण पत्रकारों की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को डिजिटल मंच मिलेगा। बैठक में सुनील तिवारी, अशोक कुमार सिंह, राजेश यादव, मोईन, मनोज कुमार, अरुण कुमार केसकर, विज्ञान सिंह, गोपी तिवारी, यश गुप्ता, सुधीर तिवारी, दीपक सिंह वैस, यश यादव, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, चेतन बाजपेई, दिनेश सिंह, हेमराज मौर्य, अमित सोनी, अतुल चौरसिया, अखिलेश अग्रहरी, दुर्गेश अवस्थी, श्याम सिंह यादव, सौरभ सिंह और अनूप तिवारी सहित तहसील इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें