Monday, May 11, 2026
No menu items!
spot_img

राजाजीपुरम में आरआरआर सेंटर का शुभारंभ, महापौर सुषमा खर्कवाल बोलीं– स्वच्छ और हरित लखनऊ के निर्माण में नागरिक निभाएं भागीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को राजाजीपुरम क्षेत्र में आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) सेंटर का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। नगर निगम की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी कचरा प्रबंधन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।उद्घाटन अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि आरआरआर सेंटर का उद्देश्य केवल कचरा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के दौर में “रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल” की अवधारणा को अपनाना समय की आवश्यकता बन चुकी है।महापौर ने कहा कि यह केंद्र लोगों को घरेलू एवं उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित करेगा, जिससे अनावश्यक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम लखनऊ लगातार शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और अभियानों को संचालित कर रहा है तथा आरआरआर सेंटर उसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गौरी सांवरिया ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आरआरआर सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया, सेंट जोसेफ स्कूल के मैनेजर अनिल अग्रवाल, भाजपा नेता एसपी तिवारी “बाबा”, राजेश राज, कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्यामजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता, निखिल उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष आलोक, मनीष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नगर निगम की इस पहल को शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सकारात्मक प्रयास बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें