Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
spot_img

सीतापुर सहित कई जिलों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, अजय राय बोले- जनता फिर जुड़ रही कांग्रेस की विचारधारा से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को संगठनात्मक विस्तार के तहत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला नेताओं, जनप्रतिनिधियों और युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों और समावेशी विचारधारा में आस्था जताई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में जनपद सीतापुर से सांसद राकेश राठौर तथा प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की उपस्थिति में आई0पी0एफ0 की केंद्रीय कमेटी की सदस्य एवं मजदूर किसान मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रावत, जागरूक नागरिक मंच की प्रदेश अध्यक्ष रोशनी गुप्ता, लोक गायिका समीक्षा गौतम, महिला नेत्री ज्योति भारती, मनरेगा मजदूर नेता मीना सचान और रामदेवी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, तारिक सिद्दीकी, अरशद आज़मी, अब्दुल्लाह शेर खान और कृपेश त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता एक बार फिर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाएगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश को एकजुट रखने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की वास्तविक विचारधारा पर काम करती है। उन्होंने दावा किया कि जनता वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।इसी क्रम में प्रदेश के बरेली, कानपुर, अमरोहा और लखनऊ जनपदों से भी कई गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सुंदर प्रकाश कश्यप, डॉ. कमल कश्यप, कृष्णा कश्यप, रणधीर सिंह यादव, अमित कश्यप, बृजमोहन कश्यप, डॉ. सूरजपाल कश्यप, सेवा राम कश्यप (पूर्व प्रधान), विजय मैसी, लालाराम कश्यप, बालक राम, आकाश यादव, पूरनलाल कश्यप, रामसेवक कश्यप (पूर्व प्रधान), गुफरान अहमद, हाजी अकील लाला, यूनुस अली, शोएब, आसिफ अली और डॉ. जुनैद सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें