Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_img

सय्यद वाआज़ हसन की आईसीएसई परीक्षा में शानदार सफलता

लखनऊ:शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सय्यद वाआज़ हसन पुत्र सय्यद शाह वासिफ हसन वाइजी निवासी अर्कीट स्टार, खदरा, लखनऊ ने आईसीएसई हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी आयु लगभग 17 वर्ष है और वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ के छात्र हैं। इस उत्कृष्ट सफलता से शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।

शिक्षकों ने सय्यद वाआज़ हसन की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी गंभीर अध्यनशीलता और नियमित तैयारी का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत कहा।

 

पारिवारिक पृष्ठभूमि की दृष्टि से सैयद वाआज़ हसन एक प्रतिष्ठित और विद्वान परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सय्यद शाह वासिफ हसन वाइजी एक प्रसिद्ध लेखक तथा धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व हैं, जिनके मार्गदर्शन का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके साथ ही उनके दिवंगत दादा सय्यद शाह फज़लुर्रहमान वाइज़ी एक सम्मानित धार्मिक विद्वान थे। वे ऐतिहासिक टीले शाह पीर मोहम्मद साहब, टीले वाली मस्जिद के इमाम एवं खतीब रहे हैं और अपने समय में एक प्रतिष्ठित धार्मिक एवं शैक्षिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

 

परिवार की इस विद्वतापूर्ण और धार्मिक विरासत का प्रभाव भी सय्यद वाआज़ हसन की शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

 

परिजनों और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि आईसीएसई बोर्ड परीक्षा को देश में कठिन और उच्च मानकों वाली परीक्षाओं में गिना जाता है, ऐसे में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करना एक सराहनीय उपलब्धि है। यह सफलता न केवल छात्र के लिए बल्कि लखनऊ के शैक्षिक वातावरण के लिए भी गर्व का विषय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें