Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_img

विकास नगर अग्निकांड: भारतीय पर्वतीय महासभा एवं शौर्य फाउंडेशन बने पीड़ितों के सहारा, राहत कार्यों से पेश की मानवता की मिसाल

लखनऊ | विकास नगर अग्निकांड राहत कार्य लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। इस दुखद हादसे में 1000 से अधिक लोग बेघर हो गए, वहीं एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया।

ऐसे संकटपूर्ण समय में भारतीय पर्वतीय महासभा एवं शौर्य फाउंडेशन के केंद्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट परिचय देते हुए प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य संचालित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को भोजन, पेयजल, फल, कपड़े, गद्दे एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। साथ ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने हेतु वाहनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

इस सेवा कार्य का नेतृत्व शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर कई पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर उनके लिए यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।

उनके साथ मुख्य संयोजक दया कृष्ण डालाकोटी, मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी, कार्यालय प्रभारी दिनेश चंद्र उप्रेती, अमित पाण्डे, मोहन चंद्र जोशी, कार्यकारिणी सदस्य बलवंत सिंह देवड़ी, शौर्य फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शोएब जिलानी, महासचिव विजेंद्र मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य अकरम सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस कार्य में भारतीय पर्वतीय महासभा की महिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नमिता भंडारी का विशेष योगदान रहा।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहत कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य संयोजक दया कृष्ण डालाकोटी ने कहा कि “विपत्ति की इस घड़ी में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। मानवता, सहयोग और संवेदना ही हमारे समाज की असली ताकत हैं। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें, तो किसी भी संकट को कम किया जा सकता है।”

यह सेवा कार्य न केवल मानवीयता की मिसाल है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है। सभी संगठनों के इस प्रयास की व्यापक सराहना की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें