लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के साथ स्टार्टअप प्रोत्साहन एवं इन्क्यूबेटर्स प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र तथा यूपी स्टार्टअप फंड समर्थित स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने मंच पर पांच स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। इनमें सिंह डायनमिक प्राइवेट लिमिटेड की अनुषी वर्मा, डिकोड सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जीनोमिकी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. दीक्षा भारती तथा पीएचएसआई टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के तुषार राज शामिल रहे।इन्क्यूबेटर्स प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के डॉ. पुष्कर तथा एनआईईटी के डॉ. संजय कुमार को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। वीबीएसपीयू इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन, जौनपुर के राकेश सिंह और अविनाश तथा एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन, सहारनपुर की डॉ. विमला वाई और अभिनव पुंडीर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।यूपी स्टार्टअप फंड समर्थित स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने मैग्नम टेक्नोलॉजी के तरुण सेनानी, अल्फाड्रायड इंडिया के अक्षत राज और गौरव जोशी को सम्मानित किया। वहीं ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने अननंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सूयो मैन्युफेक्चरिंग, राफे तथा वर्वेसमी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मानित किया।



