Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_img

सूचना निदेशक के जन्मदिन पर दिखी सेवा और इंसानियत की अनूठी मिसाल

लखनऊ। जन्मदिन का असली उत्सव केक काटने के बजाय जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कतील शेख और संरक्षक अब्दुल वहीद ने मेडिकल कॉलेज व लोहिया अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए भोजन और फल वितरण का आयोजन किया।

इस पहल के तहत करीब 500 जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया। अस्पताल की परेशानियों के बीच भोजन पाकर तीमारदारों के चेहरों पर संतोष दिखा और उन्होंने सूचना निदेशक के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों को एक सप्ताह तक लगातार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

संरक्षक अब्दुल वहीद ने कहा कि किसी भूखे को भोजन मिलने और किसी परेशान परिवार को अपनापन महसूस कराने से बड़ा उपहार कोई नहीं है। अध्यक्ष कतील शेख ने कहा कि अस्पताल में लोग सबसे ज्यादा बेबस होते हैं, ऐसे में उन तक भोजन पहुंचाना हमारा दिल से निभाया जाने वाला फर्ज है।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में ‘विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम’ के अध्यक्ष एवं ‘फूडमैन’ विशाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। यह मुहिम इस बात की प्रतीक है कि जन्मदिन तभी सार्थक है, जब उसकी खुशियां दूसरों के जीवन में राहत लेकर आएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें